सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

समकालीन कविता में 'या’

 समकालीन कविता में 'या’ :  राजीव रंजन गिरि  कवि-कथाकार शैलेय का कविता-संग्रह चौंकाता है, अपने नाम से। देखते ही लगा यह भी कोई नाम है कविता-संग्रह का! 'या’ शीर्षक यह संग्रह अन्तिका प्रकाशन से छपा है। इस संग्रह में कई बेहतरीन कविताएँ हैं। शैलेय को बिल्कुल ही कम शब्दों में अपनी बात कहने का हुनर हासिल है। इस संग्रह की शीर्षक कविता 'या’ को देखें- 'हताश लोगों से / बस / एक सवाल / हिमालय ऊँचा / या / बछेन्द्रीपाल?’ शैलेय की कविताएँ किसी भी तरह की हताशा के बरअक्स उत्साह और सपने से रची गयी हैं। कवि वीरेन डंगवाल ने बिल्कुल ठीक कहा है कि संग्रह की लोकप्रिय कविता 'या’ अपनी कुल जमा पाँच अति सामान्य पंक्तियों में एक साथ सवाल के बहाने कई जवाब और कई चुनौतियों को उठाती है और पाठक को ऐसी तार्किक-गरिमामय आश्वस्ति प्रदान करती है जिसका छिछली आशावादी, सरलीकृत, बाज़ारटेकू, प्रतिरोधी कविताओं में कोई सानी नहीं है। इन पंक्तियों में केवल वाग्वैदग्ध्य नहीं। उनके मानवीय सामाजिक अर्थ का वृत्त कविता के समाप्त होने के बाद भी निरन्तर बढ़ता जाता है और राजनीतिक आशयों समेत अर्थ के कई धरातल छूता है। स...

हिन्दी में 'दोआबा’

  हिन्दी में 'दोआबा’ :  राजीव रंजन गिरि  'दोआबा’ (सम्पादक - ज़ाबिर हुसैन) का पाँचवाँ अंक खानाबदोश जातियों पर विशेष सामग्री प्रकाशित करने के लिए यादगार रहेगा। इनसानों का वह समुदाय जो अपने भोजन को पीठ पर लेकर एक जगह से दूसरी जगह घूमता रहे, खानाबदोश जातियों के दायरे में आता है। ब्रिटिश हुकूमत ने इन लोगों को अपराधी मानकर इनके लिए 1871 में एक खतरनाक 'अपराधी जनजाति कानून’ बनाया। स्वाधीनता आन्दोलन के दौरान अक्टूबर 1936 में जवाहरलाल नेहरू ने इस कानून की भत्र्सना करते हुए कहा था– ''अपराधी जनजाति कानून के विनाशकारी प्रावधान को लेकर मैं चिन्तित हूँ। यह नागरिक स्वतन्त्रता का निषेध करता है। इसकी कार्य-प्रणाली पर व्यापक रूप से विचार किया जाना चाहिए और कोशिश की जानी चाहिए कि इसे संविधान से हटाया जाए। किसी भी जनजाति को 'अपराधी’ करार नहीं दिया जा सकता। यह सिद्धान्त न्याय और अपराधियों से निबटने के किसी भी सभ्य सिद्धान्त से मेल नहीं खाता।’’ आजादी मिल गयी परन्तु इन लोगों के खिलाफ बना नृशंस कानून मामूली फेरबदल के साथ 'आदतन अपराधी कानून’ 1952 के तौर पर कायम रहा। गद्यकार जाबिर हुस...

भिखारी ठाकुर की कला : राजीव रंजन गिरि

  भिखारी ठाकुर की कला : राजीव रंजन गिरि 'भोजपुरी’ को भले ही संविधान की आठवीं अनुसूची में मान्यता नहीं मिली है और साहित्य अकादेमी, भोजपुरी के रचनाकारों को पुरस्कृत-सम्मानित नहीं करती है, लेकिन इस सच्चाई से मुँह नहीं मोड़ा जा सकता कि भोजपुरी दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी द्वारा बोली जाने वाली लोकभाषा (बोली) है। भिखारी ठाकुर इसी भाषा के श्रेष्ठ लोक-कलाकार थे। इनकी एक 'नाच मंडली’ थी। जहाँ इनकी मंडली द्वारा 'नाच’ प्रस्तुत किया जाता था, बकौल राहुल सांकृत्यायन, दस-दस, पन्द्रह-पन्द्रह हजार की संख्या में दर्शक आते थे। यह खुशी की बात है कि साहित्य अकादेमी ने 'भारतीय साहित्य के निर्माता’ शृंखला के अन्तर्गत भिखारी ठाकुर के जीवन और रचना-संसार पर मोनोग्राफ छापा है। इसे भोजपुरी के एक चर्चित साहित्यकार तैयब हुसैन 'पीडि़त’ ने लिखा है। भिखारी ठाकुर का जीवन और कला-कर्म साहित्यकारों को आकर्षित करता रहा है। कथाकार संजीव ने इन पर 'सूत्रधार’ उपन्यास लिखा है। नाटककार हृषिकेश सुलभ ने 'बटोही’ और कथाकार मधुकर सिंह ने 'कुतुब बाजार’ नाटक लिखा है। इन नाटकों की सफल प्रस्तुति भी हो चुकी ...

हिन्दी सेवी संस्था कोश

हिन्दी सेवी संस्था कोश : राजीव रंजन   गिरि  हिन्दी के विस्तार और विकास के लिए अखिल भारतीय स्तर पर अनेक संस्थाएँ काम कर रही हैं। हिन्दी के प्रचार-प्रसार एवं इसे लोकप्रिय बनाने में इन संस्थाओं का अहम योगदान है। वीरेन्द्र परमार ने व्यक्तिगत पहल से, हिन्दी में पहली बार संस्था कोश बनाया है। 'हिन्दी सेवी संस्था कोश’ का प्रकाशन भी इन्होंने खुद किया है। हिन्दी में प्रकाशकों की बढ़ रही संख्या के बावजूद इस महत्त्वपूर्ण कोश को लेखक द्वारा प्रकाशित करना, प्रकाशकों के चरित्र पर सवालिया निशान लगाता है। 'हिन्दी सेवी संस्था कोश’ (1091/टाइप-5, एन.एच. 4, फरीदाबाद-121001) में हिन्दी भाषा एवं देवनागरी लिपि के प्रचार-प्रसार और उन्नयन हेतु कार्यरत एक सौ तीन सरकारी- गैर-सरकारी हिन्दी सेवी संस्थाओं, संगठनों, विभागों आदि का प्रामाणिक विवरण पेश किया गया है। इस कोश को प्रामाणिक एवं अद्यतन बनाने के लिए वीरेन्द्र परमार ने इस दिशा में काम करने वाली संस्थाओं, संगठनों, विभागों आदि से सम्पर्क एवं पत्राचार कर कार्य-विवरण हासिल किया। इन्हीं विवरणों के आधार पर यह कोश सम्भव हो सका है। जाहिर है, यह एक दुरूह क...

सारसुधानिधि की रचनाएँ : राजीव रंजन गिरि

  सारसुधानिधि की रचनाएँ : राजीव रंजन गिरि हिन्दी आलोचना में उन्नीसवीं सदी के उत्तराद्र्ध के साहित्य के बारे में आजकल खूब बहसोमुबाहसा हो रहा है। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल और बाद डॉ. लक्ष्मी सागर वाष्र्णेय ने उन्नीसवीं सदी के उत्तराद्र्ध के साहित्य पर- जिसे भारतेन्दु युग के नाम से भी जाना जाता है– विस्तारपूर्वक लेखन किया था। इन्हीं दोनों लेखकों की मान्यताओं और लेखन को ज्यादातर लोग अपना स्रोत बनाते रहे हैं। कालान्तर में, डॉ. रामविलास शर्मा ने उस दौर के साहित्य को गम्भीरता एवं परिश्रमपूर्वक देखा-परखा। इन्होंने अठारह सौ सत्तावन की जटिल परिघटना को विश्लेषित करते हुए, 'हिन्दी नवजागरण’ की अवधारणा प्रस्तुत की। डॉ. शर्मा ने अपनी इस अवधारणा को चार चरणों में विभक्त किया। इनके मुताबिक अठारह सौ सत्तावन के साथ विकसित 'हिन्दी नवजागरण’ का दूसरा चरण भारतेन्दु-युग का साहित्य, तीसरा चरण महावीर प्रसाद द्विवेदी और उनके सहयोगियों का कार्यकाल और चौथा चरण निराला का साहित्य है। रामविलासजी द्वारा प्रस्तावित इस महत्त्वपूर्ण अवधारणा पर सवाल भी उठते रहे हैं। नामवर सिंह, वीरभारत तलवार, रमेश रावत और पुरुषो...

भारतेन्दु-युग और इतिहास-निर्माण : राजीव रंजन गिरि

  भारतेन्दु-युग और इतिहास-निर्माण : राजीव रंजन गिरि   हिन्दी आलोचना में सर्वाधिक वाद-विवाद भक्ति-आन्दोलन के सन्दर्भ में होता रहा है। करीब-करीब सभी महत्वपूर्ण आलोचकों ने भक्ति-आन्दोलन के उदय की पृष्ठभूमि, उसके मुख्य स्वर और समाप्ति के लिए जिम्मेवार कारकों को अपने-अपने नजरिये देखा-परखा एवं विश्लेषित किया है। पिछले पन्द्रह-बीस वर्षों से हिन्दी-आलोचना में उन्नीसवीं सदी (खासकर भारतेन्दु-युग) के साहित्य के सन्दर्भ में बहस-मुबाहिसा बढ़ा है। हिन्दी के पहले व्यवस्थित इतिहासकार आचार्य रामचन्द्र शुक्ल और बाद में डॉ. लक्ष्मीसागर वाष्र्णेय ने उन्नीसवीं सदी के साहित्य पर लेखन किया था। इन्हीं दोनों लेखकों की मान्यताओं और लेखन को स्रोत मानकर ज़्यादातर लोग अपनी राय देते थे। डॉ. रामविलास शर्मा ने उस दौर के साहित्य पर गंभीरता एवं परिश्रम पूर्वक काम किया। इन्होंने भारतेन्दु-युग की रचनाओं को परखकर, उस दौर को 'हिन्दी नवजागरण’ का आरम्भ माना। साथ ही इस 'हिन्दी नवजागरण’ को चार चरणों में देखा। रामविलास जी की इस अवधारणा पर डॉ. नामवर सिंह ने कुछ सवाल खड़े किए। हालांकि नामवर जी ने खुद उस दौर पर ...

राधा के वस्तुकरण की प्रक्रिया : राजीव रंजन गिरि

  राधा के वस्तुकरण की प्रक्रिया : राजीव रंजन गिरि पितृसत्तात्मक वैचारिक सरणियाँ स्त्री को वस्तु बनाने की कोशिश करती रही हैं। विभिन्न धार्मिक, साहित्यिक, राजनीतिक 'टेक्स्ट’ में इसे देखा जा सकता है। ऊपरी तौर पर सहज दिखने वाली इन पुस्तकों के पाठों में अन्तर्निहित विचारों को स्त्रीवादी अध्येताओं ने विश्लेषित कर बताया है कि ये विचार स्त्री को वस्तु में तब्दील करने में किस कदर सक्रिय रहे हैं। स्त्रीवादी बुद्धिधर्मियों ने यह भी बताया है कि न सिर्फ उक्त 'टेक्स्ट’ के जरिये स्त्री-वस्तुकरण की प्रक्रिया जारी रही बल्कि इसके व्याख्याकारों ने भी इसे बल प्रदान किया। इन व्याख्याकारों में विभिन्न विचारधारा से वास्ता रखने वाले लोग शामिल हैं। अलग-अलग विचारधारा से ताल्लुकात के बावजूद स्त्री के सन्दर्भ में इन सबकी व्याख्याएँ कमोबेश एक-सी हैं। इन व्याख्याकारों ने उक्त ग्रन्थों, किस्मों की व्याख्या कर, उनके स्त्री-चरित्रों को ग्लैमराइज कर स्त्री-विरोधी मानसिकता पर पर्दा डालने का काम किया। सम्भव है, यह उनकी दृष्टिगत कमजोरी के कारण हुआ हो। परन्तु कई दफा ऐसा सायास भी किया जाता है। स्त्रीवादी समीक्षक अनु...