सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

स्त्री - विमर्श : एक टिप्पणी

 


स्त्री - विमर्श : एक टिप्पणी
                   -- राजीव रंजन गिरि

                  स्त्री-विमर्श हिन्दी साहित्य के बहस-मुबाहिसे में केन्द्रीय विमर्श के तौर पर शुमार हो चुका है। कुछ लोगों का तो यहाँ तक मानना है कि फिलहाल यह साहित्य का 'विजेता विमर्श' है। यही वजह है कि इस विमर्श के विकास और व्याप्ति को देखकर नाक-भौंह सिकोडऩे वाले लोग भी कुछ किन्तु-परन्तु भले ही लगाएँपर सीधे तौर पर नकारने की बात नहीं कर पाते। साहित्य की परिधि में बढ़ते विमर्श को देखकर जो लोग घबराते हैंअसल में वे अपनी अधूरी समझ का ही परिचय देते हैं। समय के साथ कदम-ताल न मिलाकरअपनी पुरानी कसौटी पर साहित्य में आने वाले विमर्श या विमर्शों के साहित्य को परखने की हास्यास्पद कोशिश करते प्रतीत होते हैं। अपनी समझ मौजूदा समय के हिसाब से नहीं ढालने का ही नतीजा है यह कहना, कि इन विमर्शों ने साहित्य का दायरा संकुचित बनाया है और संकीर्ण भी। जबकि सच्चाई तो यह है कि भक्ति-आन्दोलन और प्रगतिशील-आन्दोलन के दौर के बादविमर्शों के इस दौर में बड़े पैमाने पर समाज और साहित्य के हाशिए के तबके ने अपनी भागीदारी और हिस्सेदारी दर्ज करायी है। लिहाजा यह कहा जा सकता है कि विमर्शों के आने से साहित्य के लोकतन्त्र का विकास हुआ है और विस्तार भी।
                  साहित्य और विमर्श के बीच के अन्त:सम्बन्ध को और स्पष्ट करने के लिए राजनीति शास्त्री प्रो. रजनी कोठारी की, लोकतन्त्र और जाति-सम्बन्धी अवधारणा की, मदद ली जा सकती है। प्रो. कोठारी की स्थापना कोइस सन्दर्भ में बदलकर कहा जा सकता है कि विमर्शों ने साहित्य की परिधि (के सबॉल्टर्न) का साहित्यीकरण किया है। इसे विमर्शों का साहित्यीकरण भी कहा जा सकता है। इस प्रक्रिया में साहित्य न तो संकीर्ण हुआ है और न ही संकुचितबल्कि साहित्य की व्याप्ति का विकास हुआ है।

              मौजूदा स्त्री-लेखन में दो तरह की रचनाकार शामिल हैं। एक वे जो खुद को 'विमर्श' से जोड़कर न देखे जाने का इसरार करती हैं और दूसरी वेजो अपने को स्त्री-विमर्श से सम्बद्ध मानती हैं। इन दोनों की रचनाओं के समुच्चय से वर्तमान स्त्री-लेखन की सूरत और सीरत बनती है। बहरहालस्त्री-विमर्श के कारण ही स्त्री-लेखन की बुनियाद का निर्माण करने वाली रचनाकारों की तरफ व्यापक पैमाने पर ध्यान गया है। इस सन्दर्भ में कहा जा सकता है कि मौजूदा स्त्री-विमर्श की जड़ें गहरी हैं। आरम्भिक स्त्री-रचनाकारों के बारे में अज्ञान और उदासीनता हमारे समाज में मौजूद पितृसत्ता की अहिंसक हिंसा का सबूत है। इसी का परिणाम है कि निकट अतीत की सीमान्तनी उपदेश की महान रचनाकार के बारे में ठीक-ठीक पता नहीं चल पाया है। उन्नीसवीं सदी की यह लेखिका आज भी 'एक अज्ञात हिन्दू औरत' के तौर पर ही जानी जाती हैं। बीसवीं सदी की कहानीकार राजेन्द्रबाला घोष भी लम्बे समय तक 'एक बंग महिला' के नाम से जानी जाती रहीं! स्त्रियों को उनके नाम सेसंज्ञा सेवंचित करना पितृसत्ता की धूर्तता भरी अहिंसक हिंसा का ही प्रमाण है और परिणाम भी।


                स्त्री-विमर्श के दौर से पहले की स्त्री-रचनाशीलता को सामने लानास्त्री-लेखन कीहिन्दी में सैद्धान्तिकी विकसित करना और विभिन्न रचनाकारों की रचनाओं का स्त्रीवादी मूल्यांकन करने की जिम्मेदारीस्त्री-विमर्श के पैरोकारों पर ही है। ऐसा करने पर एक तरफ गुमनामअनाम स्त्री-रचनाकार सामने आएँगी जो मौजूदा स्त्री-लेखन की इमारत की नींव में दबी पड़ी हैं। इससे स्त्री-लेखन की विरासत का पता चलेगा। दूसरी तरफस्त्री-विमर्श को 'बाहर' से आया मानने वालों को जवाब भी मिल जायेगा। ऐसे लोगों को पता चल जाएगा कि स्त्री-विमर्श की गहरी देशी जड़ें हैं। ये इसी देश की मिट्टी-पानी में विकसित हुई है। पितृसत्ता के अलमबरदारों ने इसे दबाने-कुचलने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी थी। प्रसंगवशमौजूदा स्त्री-विमर्श का विरोध करने वाले कई लेखक अपने को चाहे जितना लोकतान्त्रिक बता लेंस्त्रीवादी सैैद्धान्तिकी के तहत मूल्यांकन करने परइनकी रचनाओं में अन्तर्निहित पितृसत्ता के विभिन्न पहलू सामने आएँगे। केट मिलेट ने "सेक्सुअल पॉलिटिक्स" में पश्चिम के बड़े रचनाकारों को विश्लेषित किया थावैसा करने पर हिन्दी के कई बड़े रचनाकारों के "जादुई यथार्थवाद" का जादू भी दरक जाएगा।

                हिन्दी में जब-तब स्त्री-लेखन की विरासत की चर्चा पढऩे-सुनने को मिलती है। थेरी गाथा की विश्वाराअपालाउव्विरीसंस्कृत-प्राकृत की विज्जकारेवाभक्तिकाल की मीरासहजोअक्क-महादेवी और आधुनिक काल की महादेवी वर्मासुभद्रा कुमारी चौहानउषादेवी मित्र इत्यादि की चर्चा होती है। पर स्त्री रचनाशीलता तब तक अपनी सम्पूर्णता में सामने नहीं आ सकतीजब तक इन 'लिखित' रचनाओं की रचनाकारों के साथ-साथ 'वाचिक' परम्परा की चन्द्रावलीलाचीभगवती सरीखी महान पर गुमनाम सर्जकों को सामने न लाया जाये। हिन्दी में ऐसी कई कोशिशें हुयी भी हैं। ज्योति प्रसाद निर्मल के सम्पादन में प्रकाशित स्त्री कवि कौमुदी इनमें अहम है। इसकी भूमिका में डॉ. रमाशंकर शुक्ल रसाल ने एक खास बात की ओर ध्यान दिलाया है। बकौल डॉ. रसाल, 'हिन्दी कवियों की वंश-परम्परा से न तो कवि श्रेणी ही चलती है और न काव्य-रचना ही प्रगतिशील होती है। उर्दू के समान उनमें कवियों के गुरु-शिष्य परम्परा के साथ भी कवि-श्रेणी और काव्य-रचना की गति नहीं पायी जाती। रानी कवियों में कुछ ऐसे वंश हैं जिनमें वंश परम्परा के साथ कविता करने वाली रानियों की भी परम्परा चली है अर्थात् एक वंश में उत्पन्न होने वाले रानियों ने काव्य रचना-सम्पत्ति प्राप्त करके अपनी कवि सत्ता को शृंखलावत अग्रसर किया है।'
ज्योति प्रसाद निर्मल द्वारा सम्पादित इस किताब की मार्फत हिन्दी भाषी इलाके की स्त्री-कवियों की संख्या और कविताएँ देखकर सुखद अचरज होता हैसाथ ही अफसोस भी कि साहित्य के इतिहास में रचनाकार 'इत्यादि' क्यों बनी रहीं। हिन्दी साहित्य के इतिहास ग्रन्थों में इन महत्त्वपूर्ण महिला रचनाकारों को 'इत्यादि' से निकालकर अपने नाम और गुण के साथ स्थापित करने की एक सार्थक कोशिश डॉ. सुमन राजे ने "हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास" में किया है।
               सुमन राजे ने हिन्दी साहित्य का आधा इतिहास में अपनी अध्ययन-सामग्री को विवेचनविश्लेषण बताते हुए लिखा है कि 'ज्यों-ज्यों आधे इतिहास का लेखन गति पकड़ता गयायह धारणा पुख्ता होती गयी कि पुरुष इतिहासकारों ने महिला रचनाकारों के साथ बहुत अन्याय किया है। यह अन्याय उदासीनता के चलते हुआ होऐसी बात नहीं। यह अन्याय विमुख रहकर किया गया है। लेकिन यह कहना भी गलत होगा कि अन्याय सिर्फ पुरुषों ने ही किया। महिला लेखकों ने भी उधर नजर नहीं डाली।'
कहना न होगा कि आज के स्त्री-लेखन की सार्थकता और सफलता 'पुरुष' मानसिकता से जूझकरस्त्री की आँख से साहित्य रचनेसैद्धान्तिकी बनाने और इतिहास लिखने में है। इसी के जरिये स्त्री-विमर्शकार भी साबित कर पाएँगी कि वे निर्वात में नहीं पैदा हो गयी हैंबल्कि उनकी गहरी और विस्तृत देशी जड़ें भी हैं। स्त्री-लेखन की विरासत का महत्त्व सामने लाने पर कविगुरु रवीन्द्रनाथ ठाकुर की पंक्ति के सहारे कहा जा सकता है कि, 

       'रह गयी अधूरी पूजा जो जीवन में

        वह व्यर्थ नहींयह जान गया मैं मन में।'

(2011),

टिप्पणियाँ

  1. बहुत बढ़िया; स्त्री रचनाशीलता कोई अभी-अभी शुरू हुई नहीं है बल्कि इसकी एक बड़ी परम्परा रही है; इस पर बात करते हुए स्त्री विमर्श के समर्थन में सटीक तर्क रखते हुए तथ्यपरक विश्लेष्ण।

    जवाब देंहटाएं
  2. बहुत ज्ञानवर्धक लेख, स्त्री विमर्श को साहित्य में शामिल करना, लेखिकाओं को अनामिका की श्रेणी से निकाल कर उन्हें मुख्यधारा में लाना है।

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत ज्ञानवर्धक लेख, स्त्री विमर्श को साहित्य में शामिल करना, लेखिकाओं को अनामिका की श्रेणी से निकाल कर उन्हें मुख्यधारा में लाना है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

'आधुनिकता और तुलसीदास’

 अन्धश्रद्धा-भाव से आधुनिकता की पड़ताल : राजीव रंजन गिरि मध्यकालीन रचनाकारों में गोस्वामी तुलसीदास एक ऐसे कवि हैं जिनके बारे में परस्पर विरोधी बातें कही जाती हैं। समीक्षकों का एक तबका तुलसीदास के साहित्य में 'सामन्ती विरोधी मूल्य’ खोजकर उन्हें नितान्त 'सफेद’ घोषित करता है तो दूसरा तबका तुलसी-साहित्य को प्रतिक्रियावादी, सामन्ती मूल्यों का रक्षक मानकर खारिज़ करता है। इन परस्पर विरोधी मान्यताओं के बावजूद समीक्षकों का एक तबका ऐसा भी है जो मध्यकालीन परिवेश की सीमाओं के साथ-साथ तुलसी-साहित्य के सकारात्मक पहलुओं को भी स्वीकार करता है। श्रीभगवान सिंह की किताब 'आधुनिकता और तुलसीदास’ (भारती प्रकाशन, एफ 6/1 शाहपुर जट, नयी दिल्ली-49) तुलसी को न सिर्फ बढ़-चढ़कर 'सामन्त विरोधी’ मानती है अपितु मध्यकालीन-बोध की सारी सीमाओं को नज़रअन्दाज़ कर तुलसीदास को अत्यन्त आधुनिक घोषित करती है। भूमिका को छोड़कर यह किताब सात अध्यायों– राजनीतिक चेतना, सामाजिक चेतना, धर्म, ईश्वर और भक्ति, भाषा और समाज, समन्वयकारी या क्रान्तिकारी, मानस की सांस्कृतिक पक्षधरता एवं उपसंहार -- में विभक्त है। भूमिका में श्र...

गांधी का यूटोपिया और आधुनिक मानस -- राजीव रंजन गिरि

 गांधी का यूटोपिया और आधुनिक मानस -- राजीव रंजन गिरि हर बड़ा विचारक या नेता भावी समाज की रचना का सपना देखता है। यह स्वप्न उसकी समझ, चिंतन एवं दर्शन से निर्मित होता है। उसके इस यूटोपिया का परीक्षण उसके जीवन काल से शुरू होता है और कालांतर में भी होता रहता है। उसके यूटोपिया से वाद -विवाद- संवाद चलता रहता है। गांधीजी उन थोड़े दार्शनिक- नेताओं की श्रेणी में शुमार हैं , जो ऐसा कोई विचार नहीं देते जिसपर खुद अमल न कर सकते हों। भले ही वह विचार कितना भी महत्वपूर्ण हो। गांधीजी के हिसाब से उसका महत्व गौण है, अगर उसका सिद्धान्तकार खुद पहले उसे अपने जीवन में न उतारे। गांधीजी के मुताबिक शब्द और कर्म में एका नहीं होने पर शब्द नैतिक आभा खो देते हैं। मन, वचन और कर्म की का साझापन गांधी- चिंतन को ऊंचाई प्रदान करता है।     गांधी का यूटोपिया क्या है? भावी भारत के लिए जो स्वप्न वे देख रहे थे, उसकी बुनियाद क्या है? जवाब होगा- ग्राम स्वराज। ग्राम स्वराज गांधी- दर्शन की बुनियाद है और बुलंदी भी। इसी के आधार पर भावी राष्ट्र का सुन्दर सपना देख रहे थे। इसे जमीन पर उतारने के लिए सकर्मक प्रयास भी कर रहे थ...

प्रेमचन्द का प्रयोजन : राजीव रंजन गिरि

 प्रेमचन्द का प्रयोजन : राजीव रंजन  गिरि  उन्नीस सौ छतीस में प्रगतिशील लेखक संघ के बनने से पहले लेखकों का कोई संगठन नहीं था। उसके पहले किसी-किसी मुद्दे पर कुछेक लेखक एकजुट होते थे, पर यह एकजुटता संगठन का रूप नहीं ले पाती थी। मसलन, भाषा के सवाल पर उन्नीसवीं सदी के हिन्दी लेखकों का एका देखा जा सकता है। परन्तु यह एका संगठन नहीं था। उस दौर में, किसी खास लेखक के व्यक्तित्व से प्रभावित रचनाकारों का एक अनौपचारिक समूह दिखता है। उदाहरण के तौर पर हरिश्चन्द्र, जिन्हें लोगों ने भारतेन्दु कहकर सम्मान दिया था, के आभा मंडल से प्रभावित लेखकों का एक समूह था– जिसे 'भारतेन्दु मंडल’ के नाम से जानते हैं। जैसा कि इसके नाम से ही जाहिर है, यह संगठन नहीं था। संगठन एक आधुनिक अवधारणा है। 'प्रगतिशील लेखक संघ’ इस मायने में एक संगठन था। इसके उदय को भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन के व्यापक सन्दर्भ में ही समझा जा सकता है। इसके जन्म का भौतिक आधार राष्ट्रीय आन्दोलन ने ही तैयार किया था। पेरिस के 'पेन कान्फ्रेन्स’ की तर्ज पर सज्जाद जहीर, मुल्क राज आनन्द सरीखे लोगों ने, लन्दन में 'प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन...